भीम में जिनालय के पीछे अतिक्रमण रुकवाया
भीम . शहर में केसरियानाथ जैन मंदिर के पीछे अवैध निर्माण को प्रशासनिक अधिकारियों ने रुकवा दिया। जिनालय के पीछे वाले हिस्से में एक व्यक्ति अवैध निर्माण कर रहा था। इसकी सूचना मंदिर के पुजारी ने प्रशासन को दी। इस पर नायब तहसीलदार महेश दत्त, एएसआई डूंगरसिंह, कांस्टेबल मानसिंह पहुंचे तथा निर्माण कार्य रुकवाया।