पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मतदान जागरूकता की अपील, युवा वोटर्स को बांटे फूल

मतदान जागरूकता की अपील, युवा वोटर्स को बांटे फूल

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राष्ट्रीय मतदाता दिवस
नगर संवाददाता. राजसमंद
मतदाता दिवस पर जिले में मतदान जागरूकता को लेकर विविध कार्यक्रम हुए। कार्यक्रमों में युवाओं को मतदान को लेकर जागरूक बनने तथा इसके लिए दूसरों को भी जागरूक करने की अपील की गई। शहर के अणुव्रत विश्व भारती में मतदाताओं का फूल देकर उत्साहवर्धन किया गया।
अणुव्रत विश्व भारती सभागार में राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर नए मतदाताओं का सम्मान समारोह हुआ। इसमें जिला निर्वाचन अधिकारी व कलेक्टर डॉ. प्रीतम बी. यशवंत ने कहा कि देश का भविष्य युवाओं के हाथ में है। उन्होंने कहा कि प्रजातांत्रिक देश की मजबूती जागरूक मतदाता पर ही निर्भर है। ऐसे में सभी मतदाताओं को मताधिकार का प्रयोग करना चाहिए। उन्होंने कहा कि इस विधानसभा चुनाव में पिछली बार की अपेक्षा 8 से 10 फीसदी ज्यादा मतदान हुआ है। युवाओं व महिलाओं द्वारा मताधिकार का प्रयोग करने में जागरूकता दिखाने से यह संभव हो पाया हे। उन्होंने युवा मतदाताओं से सूची में नाम जुड़वाने की अपील की गई। अतिरिक्त कलेक्टर ओमप्रकाश जांगिड़ ने सभी मतदाताओं से मताधिकार का प्रयोग करने की बात कही। समारोह में नए मतदाताओं को भारतीय लोकतंत्र की मजबूती के लिए मताधिकार का प्रयोग करने की शपथ दिलाई। कलेक्टर व अतिरिक्त कलेक्टर ने मतदाता जागरूकता स्टीकर व पुष्प देकर स्वागत किया। स्वीप कार्यक्रम व मतदाता पंजीयन में उल्लेखनीय कार्य करने वाले कर्मचारियों को प्रमाण पत्र व स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया। इस अवसर पर सर्वशिक्षा अभियान के एडीपीसी युगल बिहारी दाधीच, महेन्द्र सिंह झाला, तहसीलदार हसमुख कुमार, ईश्वरलाल, विकास अधिकारी सुमन अजमेरा सहित अधिकारी उपस्थित थे।
देवगढ़ व देलवाड़ा भी कार्यक्रम
देवगढ़. नगर के राउमावि में छात्रों व स्टाफ को मतदान की शपथ दिलाई। मुख्य अतिथि उपखंड अधिकारी ईश्वरसिंह राठौड़ थे। अध्यक्षता नगरपालिका अध्यक्ष शोभालाल रेगर ने की।
देलवाड़ा. कस्बे के राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल, बालिका उमावि में नए मतदाताओं को शपथ दिलाई गई। बीएलओ रवीन्द्र श्रीमाली, सुनील चौधरी व दीपेश जोशी उपस्थित थे।