- Hindi News
- राजसमंद, नाथद्वारा व आमेट में वकीलों के चेंबर का भूमि पूजन
राजसमंद, नाथद्वारा व आमेट में वकीलों के चेंबर का भूमि पूजन
भास्कर टीम
राजसमंद जिला कोर्ट सहित नाथद्वारा व आमेट में शनिवार को वकीलों के चेंबर का भूमि पूजन शनिवार को
राजस्थान उच्च न्यायालय की जयपुर खंडपीठ के न्यायाधिपति वीएस सिराधना ने किया। आमेट में 30 लाख 30 हजार रुपए, राजसमंद में 99 लाख 66 हजार रुपए व नाथद्वारा में चेंबर निर्माण पर एक करोड़ 39 लाख 84 हजार रुपए स्वीकृत हुए हैं।
राजसमंद . न्यायाधिपति वीएस सिराधना ने जिला एवं सेशन न्यायालय परिसर में वकीलों के चेंबर की आधारशिला रखी। इसके बाद शिलान्यास पट्टिका का अनावरण किया। शिलान्यास के पश्चात बार भवन में समारोह हुआ। समारोह में अधिवक्ताओं ने समस्याएं रखी। अधिवक्ता संपत्त लड्ढा ने कहा कि अधिवक्ताओं के लिए 75 चेंबरों के लिए आवेदन किया था, लेकिन महज 28 चेंबर ही बन रहे हैं। उन्होंने इन्हें कम बताया। बताया गया कि राजसमंद में चिल्ड्रन कोर्ट दूर है। इससे अधिवक्ताओं को कार्य छोड़कर दूर जाना पड़ता है। इससे समय काफी खराब होता है। उन्होंने कहा कि कोर्ट परिसर में मिडिएशन हॉल चिल्ड्रन कोर्ट खुलवाया जाना चाहिए। इस पर न्यायाधिपति सिराधना ने प्रोजेक्ट बनाकर भेजने की बात कही। उन्होंने अधिवक्ताओं के चेंबर भी बढ़ाने की बात कही। जिला एवं सेशन न्यायाधीश चन्द्रशेखर आजाद ने अधिवक्ताओं से आमजन को सस्ता व सुलभ न्याय दिलाने की बात कही।
इससे पहले न्यायाधिपति, जिला एवं सेशन न्यायाधीश, पारिवारिक न्यायालय के न्यायाधीश विष्णु दक शर्मा, एडीजे रेखा भार्गव, अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट बुलाकी दास व्यास का अधिवक्ताओं ने स्वागत किया। इस दौरान अधिवक्ता फिरोज खान, अधिवक्ता महेंद्र सनाढ्य, नीलेश पालीवाल सहित कई वकील उपस्थित थे।
आमेट. स्थानीय न्यायालय परिसर में सिराधना ने वकीलों के चेंबर्स का शिलान्यास किया। समारोह की अध्यक्षता जिला एवं सेशन न्यायाधीश चन्द्रशेखर आजाद ने की। विशिष्ट अतिथि न्यायाधीश बुलाकीदास व्यास थे। बार एसोसिएशन अध्यक्ष प्रहलादसिंह चूंडावत ने अतिथियों का स्वागत किया। अधिवक्ता गिरीशचन्द्र पुरोहित, मुकेश देवपुरा, किशनलाल शर्मा ने विचार रखे। उपखंड अधिकारी तरु सुराणा, तहसीलदार रामकिशोर वर्मा, अधिवक्ता प्रमोद लक्षकार, डालचन्द जाट, रतनलाल रावत, भानुकुमार सोनी, संदीप वैष्णव, धर्मेश शर्मा, प्रभु प्रकाश सिंह उपस्थित थे।
नाथद्वारा. नगर के नाथूवास स्थित कोर्ट परिसर में हाईकोर्ट के न्यायाधीश सिराधना ने शाम 4 बजे श्रीनाथ बैण्ड की स्वर लहरियों के बीच चेंबर भवन के लिए भूमि पूजन किया। बार एसोसिएशन की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर विधायक कल्याण सिंह चौहान, कांग्रेस जिलाध्यक्ष देवकीनंदन गुर्जर, बार एसोसिएशन के अध्यक्ष मदनलाल टांक, एडवोकेट चन्द्रशेखर वर्मा, अंकुर लखारा, कन्हैयालाल श्रीमाली, गजेंद्र टांक, योगेश श्रीमाली, कोमल पालीवाल, हर्ष माली, राहुल गुर्जर, सचिन सनाढ्य, भावेश सांचीहर सहित अधिवक्ता उपस्थित थे।