पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जीआरपी जवान का पर्स लौटाने वाले का भी सम्मान

जीआरपी जवान का पर्स लौटाने वाले का भी सम्मान

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अरनोद . दूध सप्लाई करने वाले को पर्स मिला। इसमें साढ़े पांच हजार रुपए थे। पर्स को उसके मालिक को लौटा दिया गया। अब वह दूध सप्लाई करने वाला व्यक्ति सम्मानित होगा। रविवार को गणतंत्र दिवस पर होने वाले जिला स्तरीय सम्मान समारोह में उसका सम्मान किया जाएगा। अरनोद क्षेत्र के कोटड़ी में फायरिंग व आगजनी की घटना के दौरान ड्यूटी पर आए लगे जीआरपी के जवान हिमांशु शर्मा का पर्स कस्बे में कहीं गिर गया था। पर्स में 5500 रुपए, एटीएम कार्ड व आई कार्ड था। यह पर्स सवेरे दूध सप्लाई देने जा रहे रमेश पुत्र नानुराम मीणा को पोस्ट ऑफिस के पास मिला। रमेश ने यह पर्स अपने मालिक अमृत सोनी को दिया। अमृत सोनी ने पर्स में आई कार्ड देख इसे अरनोद थाना पुलिस को दे दिया। शनिवार को कलेक्टर रतन लाहोटी ने जीआरपी जवान को बुलाकर पर्स रमेश के हाथों ही दिलवाया। इस दौरान कलेक्टर ने रमेश की ईमानदारी की सराहना की थी।



जय-जय गणतंत्र

उपखण्ड स्तरीय समारोह

जिला स्तर पर इनका होगा सम्मान

जिला सूचना विज्ञान अधिकारी प्रमोद शर्मा, समाजसेवी कांतिलाल दक, लेखाकार सुरेंद्र जैन, बैंक ऑफ बड़ौदा, कस्टमर सपोर्ट इंजीनियर जयेश पालीवाल, मेल नर्स महेंद्रसिंह शक्तावत, अध्यापक पुष्पेंद्र मेहता एवं अशोक शर्मा, टीएडी हॉस्टल वार्डन नानुराम निनामा, सर्व शिक्षा अभियान की एपीसी मनोज कुमारी जैन, महिला पर्यवेक्षक रमिला जैन, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मंजू मालु, महिला सशक्तिकरण क्षेत्र से संबंधित मुक्ति जैन, भू-अभिलेख निरीक्षक प्रभुलाल मेघवाल, ईमानदारी का परिचय देने पर रमेश मीणा, लिपिक ग्रेड-प्रथम धीरजमल मीणा एवं प्रहलादसिंह, लिपिक ग्रेड- द्वितीय महेशगिरि गोस्वामी, डीएसओ विभाग के लिपिक महेंद्र कुमार बंजारा, देवप्रकाश शर्मा, ओमप्रकाश कुमावत व पुष्करराज जैन, वनपाल अब्दुल कय्युम, खिलाड़ी मुकेश निनामा एवं टीपू राठौर, लोक कलाकार शंकरलाल दमामी, कलाकार गिरधारीलाल मेघवाल, भुगतान सहायक सुरेशचंद्र पोरवाल, पटवारी सुरेंद्रकुमार डागरिया, विष्णु कुमार एवं नवीनकुमार जैन, कम्प्यूटर ऑपरेटर राजेशकुमार शर्मा, नवीनकुमार जैन एवं मनोज रैदास तथा डाटा एंट्री ऑपरेटर अल्ताफ हुसैन शेख और पत्रकार मिथुन शर्मा को रविवार को होने वाले जिलास्तरीय मुख्य समारोह में सम्मानित किया जाएगा।

गणतंत्र दिवस समारोह आज