पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भीम, देवगढ़ सीएचसी की समस्याओं से रुबरु हुए विधायक, निराकरण के निर्देश

भीम, देवगढ़ सीएचसी की समस्याओं से रुबरु हुए विधायक, निराकरण के निर्देश

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर टीम
देवगढ़. विधायक हरिसिंह रावत ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में डॉक्टरों की रिक्त पोस्टों पर नियुक्ति, मुर्दाघर में डी फ्रिज सहित अन्य समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया है। उन्होंने शनिवार को सीएचसी में 104 जननी एक्सप्रेस व धर्मशाला भवन का शिलान्यास किया।
विधायक ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के लिए स्वीकृत एम्बुलेंस व 104 जननी एक्सप्रेस का हरी झण्डी दिखाई। इसके बाद में अस्पताल परिसर में धर्मशाला की नींव में पत्थर रखकर पूजा की। इस दौरान उपस्थित लोगों ने विधायक से अस्पताल के मुर्दाघर में डी फ्रिज की मांग की। इस पर विधायक ने समस्या का शीघ्र निराकरण कराने का आश्वासन दिया। इसके बाद रावत अस्पताल परिसर के वार्डों में घूमे। इस दौरान अस्पताल में जगह-जगह लटकते बिजली के तार दिखाई दिए। कुछ और कमियां भी मिली। विधायक ने समस्याओं के निराकरण के दिशा-निर्देश दिए। अस्पताल में चिकित्सकों की कमी बताई। इस दौरान नगरपालिका अध्यक्ष शोभालाल रेगर, भाजपा नगर अध्यक्ष अजय सोनी, उपखण्ड अधिकारी ईश्वरसिंह राठौड़, सीएमएचओ डॉ. तरुण चौधरी, ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुरेश मीणा, प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुशील जीनगर, तहसीलदार अरुण शर्मा, विकास अधिकारी नारायण लाल जोशी, प्रधान हमीर सिंह रावत सहित कई लोग उपस्थित थे।
भीम. विधायक रावत ने दोपहर एक बजे कस्बे के राजकीय रेफरल अस्पताल में धर्मशाला का शिलान्यास किया व दो नई एंबुलेंस को हरी झंडी दिखाई। कार्यक्रम में विधायक ने कहा कि आम जनता की हर समस्या के समाधान का प्रयास किया जाएगा। उपखण्ड अधिकारी ओमप्रकाश विश्नोई, सीएमएचओ डॉ. तरुण चौधरी, प्रभारी डॉ. सीताराम गहलोत ने धर्मशाला का शिलान्यास किया। जननी सुरक्षा योजना के तहत 104 तथा एंबुलेंस को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया।
उन्होंने अस्पताल परिसर का निरीक्षण भी किया। सीएमएचओ को अस्पताल में कमियां दूर करने के लिए निर्देशित भी किया। इस दौरान गनी मोहम्मद, गिरधारीसिंह, रूपसिंह, भाजपा मण्डल उपाध्यक्ष राजेन्द्रसिंह, फतहसिंह, पूर्व सरपंच जयेन्द्रसिंह, बालूसिंह, अखिल भारत हिन्दू क्रान्ति सेना के जिलाध्यक्ष अरुण सोनी, डॉ. शैतानसिंह, डॉ. प्रेमनाथ योगेश, सुदर्शन व्यास उपस्थित थे।



दोनों अस्पतालों में एंबुलेंस व 104 जननी एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाई, धर्मशाला भवनों का शिलान्यास