- Hindi News
- 24 श्रेणी पालीवाल समाज के सम्मेलन पर चर्चा
24 श्रेणी पालीवाल समाज के सम्मेलन पर चर्चा
नाथद्वारा. शहर में 12 फरवरी को दामोदर स्टेडियम में होने वाले सर्व ब्राह्मण समाज के सम्मेलन को लेकर समाजजनों को न्योता दिया गया। शनिवार को 24 श्रेणी पालीवाल समाज के 50 गांवों के समाजजनों व पंचों ने बैठक की। मिराज ग्रुप के सीएमडी मदन पालीवाल का उपली ओडन स्थित पालीवाल समाज की हवेली में पगड़ी, उपरना व छवि भेंट कर स्वागत-सत्कार किया। इस अवसर पर मिराज ग्रुप के प्रकाश पालीवाल, ओंकार जोशी, लक्ष्मण दीवान, जमनालाल पालीवाल, भंवरलाल पालीवाल, पुरुषोत्तम पालीवाल, चुन्नीलाल पालीवाल, नारायण पालीवाल, मांगीलाल, हीरालाल, समाज के अध्यक्ष मांगीलाल पालीवाल सहित समाजजन उपस्थित थे। कार्यक्रम में जावद, कांकरोली, खमनोर, नाथद्वारा, साकरोदा, केसूली गांवों के 24 श्रेणी पालीवाल समाजजनों ने भाग लिया। कार्यक्रम का संचालन गिरिश विद्रोही ने किया।