डीजल चोरी के आरोपी रिमांड पर
नगर संवाददाता. राजसमंद
देलवाड़ा पुलिस ने हाइवे पर खड़ी गाडिय़ों से डीजल चोरी करने के दो आरोपियों को शनिवार को कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें दो दिन के रिमांड पर भेज दिया गया।
थानाधिकारी जोगेंद्र राठौड़ ने बताया कि कैलाशपुरी के पास मठाठा निवासी कैलाश पुत्र रामलाल डांगी व हीरालाल पुत्र मोहनलाल डांगी को शुक्रवार को पकड़ा था। रिमांड अवधि के दौरान आरोपियों ने बिलोता, मजेरा, कालीवास व नेगडिय़ा में होटलों के बाहर खड़े वाहनों से डीजल चोरी करना कबूला है। आरोपियों ने बताया कि डीजल चोरी के बाद वे इसे सस्ती दरों पर बेच देते थे। आरोपियों ने अपनी गैंग में तीन जनों के शामिल होना बताया है। सुरेश के निर्देशन में दोनों आरोपी वारदात करते थे। हीरालाल मुंबई में खाना बनाता था। वह कुछ दिनों पहले ही मुंबई से आया था। यहां आकर सुरेश के संपर्क में आया। फिर वारदात करना शुरू कर दी। कैलाश ने एक महीने पहले हाइवे पर ढाबा खोला है, उसने एक कार भी खरीदी है। पुलिस का कहना है कि संभवत: कैलाश ने डीजल चोरी करने के लिए ही हाइवे पर ढाबा खोला था। थानाधिकारी ने बताया कि करीब तीन चार दिनों से हाइवे पर डीजल चोरी करने की शिकायतें आ रही थी। इसको लेकर पुलिसकर्मियों को मुस्तैदी करने को कहा था।