पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हाइवे किनारे खड़े डम्पर के छह पहिये खोल ले गए बदमाश

हाइवे किनारे खड़े डम्पर के छह पहिये खोल ले गए बदमाश

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नाथद्वारा. उपली ओडन में सड़क किनारे खड़े डम्पर के शुक्रवार रात बदमाश 6 पहिये टायर सहित खोल ले गए। डम्पर को सहारा देने के लिए बदमाशों ने पास ही खड़े दूसरे डम्पर की स्टेपनी लगा दी।
पुलिस के अनुसार उपली ओडन निवासी निर्भय सिंह पुत्र किशन सिंह डम्पर हाइवे के किनारे ओडन में खड़ा था। रात को बदमाशों ने एक-एक कर डम्पर के सभी 6 पहिये टायर सहित खोल लिए। डंपर को सहारा देने के लिए चोरों ने पास ही खड़े दूसरे डम्पर की स्टेपनी खोली और इसके नीचे लगा दी। हाइवे किनारे चोरी की इस घटना से लोगों में रोष है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।