- Hindi News
- नाथद्वारा एसएमबी कॉलेज में खेल सप्ताह 27 से
नाथद्वारा एसएमबी कॉलेज में खेल सप्ताह 27 से
नाथद्वारा. सेठ मथुरादास बिनानी राजकीय कॉलेज में खेल सप्ताह की शुरुआत 27 जनवरी को होगी। खेल सप्ताह के अन्तर्गत विभिन्न प्रतियोगिताएं होगी। प्रथम दिवस सोमवार को 100, 200, 800 मीटर दौड़, भाला फेंक व तश्तरी फेंक के मुकाबले होंगे। मंगलवार को गोला फेंक, हेमर थ्रो, ऊंची कूद, लम्बी कूद और तीसरे दिन बुधवार को क्रिकेट, चौथे दिन वॉलीबॉल प्रतियोगिता होगी। यह जानकारी प्राचार्य ने दी।