पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • वाहन चुराने के बाद फर्जी दस्तावेज बनाकर बेचने वाला गिरफ्तार

वाहन चुराने के बाद फर्जी दस्तावेज बनाकर बेचने वाला गिरफ्तार

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राजसमंद . वाहन चुराने के बाद इन्हें फर्जी दस्तावेज बनाकर बेचने के आरोपी को देवगढ़ पुलिस ने शुक्रवार देर रात गिरफ्तार कर लिया। शनिवार को कोर्ट से उसे पांच दिन के रिमांड पर भेजा है। आरोपी के खिलाफ राज्य के विभिन्न थाना क्षेत्रों में 18 मामले दर्ज हैं। पुलिस अधीक्षक श्वेता धनकड़ ने बताया कि अरणिया खालसा भीलवाड़ा निवासी सत्यनारायण पुत्र शोभालाल को शुक्रवार रात गिरफ्तार किया। आरोपी दुपहिया व चार पहिया वाहन चुराता था। इसके बाद फर्जी कागजात बनाकर सस्ते में बेच देते थे। एसपी ने बताया कि 4 मार्च को देवगढ़ निवासी इस्माइल पुत्र घीसू का ट्रैक्टर चोरी हो गया था। इस मामले में देवगढ़ पुलिस ने भीलवाड़ा निवासी असलम पुत्र शब्बीर शाह, अफजल पुत्र इमामुद्दीन, आमेट निवासी देवीलाल पुत्र किसना भील तथा खीमा खेड़ा थाना दिवेर निवासी योगेश कुमार पुत्र भूरालाल लोहार को गिरफ्तार किया था। पूछताछ में वारदात में सत्यनारायण के भी शामिल होना सामने आया था।




खुल सकती है और भी चोरियां

थानाधिकारी ने बताया कि सत्यनारायण के खिलाफ प्रदेश के विभिन्न थाना क्षेत्रों में वाहन चोरी के 18 मामले दर्ज हैं। जोधपुर के बिलाड़ा थाने व फतहनगर में एक-एक, हाथीपोल में तीन, भीलवाड़ा कोतवाली में दो, पाली कोतवाली में एक, गंगापुर में दो, चितौडग़ढ़ कोतवाली में एक, जोधपुर के चौपासनी में एक, जोधपुर के राता नाड़ा में एक, जोधपुर के शास्त्रीनगर में एक, भूपालपुरा में दो, जयपुर मालवीय नगर में एक तथा देवगढ़ थाने में एक प्रकरण दर्ज है। इसी तरह से तीन-तीन मामले असलम व अफजल, चार मामले देवीलाल तथा पांच मामले योगेश कुमार के खिलाफ दर्ज हैं।

आरोपी के खिलाफ प्रदेश के थानों में वाहन चोरी के 18 मामले