- Hindi News
- हेरिटेज वॉक एट कुंभलगढ़ कल, फेस्टिवल 28 से 30 तक
हेरिटेज वॉक एट कुंभलगढ़ कल, फेस्टिवल 28 से 30 तक
कुंभलगढ़. ऐतिहासिक कुंभलगढ़ दुर्ग पर होने वाली हेरिटेज वॉक एट कुंभलगढ़ की तैयारियों का शनिवार को अधिकारियों ने निरीक्षण किया। उपखण्ड अधिकारी गोविन्दसिंह राणावत के नेतृत्व में टीम ने दुर्ग की 12 किमी दीवार पर मार्च किया। रास्ते में प्रतियोगियों की सुविधा को देखते हुए व्यवस्थाएं देखीं। दुर्ग पर हेरिटेज वॉक 27 जनवरी को सुबह दस बजे शुरू होगी। एसडीएम सहित तहसीलदार गोपालसिंह राजपुरोहित, विकास अधिकारी मधुसूदन, कुंभलगढ़ हेरिटेज सोसायटी के सचिव कुबेरसिंह सोलंकी, पृथ्वीसिंह झाला व उपसरपंच बिशनसिंह राणावत ने वॉक वाली 12 किलोमीटर लंबी दीवार पर रूट मार्च किया। वॉक फोर में प्रतिभागियों पर पैनी निगाह रखने के लिए जगह-जगह सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। उद्घाटन स्थल पर पांडाल बनाने का काम देर शाम तक चला। उपखण्ड अधिकारी राणावत ने बताया की प्रतियोगिता में भाग लेने वाले प्रतिभागियों के लिए यज्ञवेदी चौक में मेडिकल चैकअप काउंटर, उद्घाटन स्थल के पास पंजीयन काउंटर बनाए हैं।