- Hindi News
- पीपलखूंट : ३७ प्रतिभाओं का होगा उपखंड स्तरीय सम्मान
पीपलखूंट : ३७ प्रतिभाओं का होगा उपखंड स्तरीय सम्मान
प्रतापगढ़ . पीपलखूंट में उपखंड स्तरीय समारोह माही स्टेडियम में होगा। इसमें उपखंड अधिकारी सत्यनारायण आमेटा ३७ प्रतिभाओं का सम्मान करेंगे। तहसीलदार योगेंद्र कुमार जैन ने बताया कि रविवार सुबह ८ बजे तहसील कार्यालय, ८.१५ बजे एसडीएम कार्यालय में झंडारोहण होगा तथा मुख्य उपखंड स्तरीय समारोह सुबह ९ बजे माही स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा।
मुख्य समारोह में उमावि के व्याख्याता शांतिलाल मीणा, रामावि सेमलिया के वरिष्ठ अध्यापक गिरीश कुमार मोड, प्रावि हामापड़ा के अध्यापक विनय भट्ट, उप्रावि खेमपुरिया के प्रधानाध्यापक सिट्टू राम मीणा, राप्रावि रत्नाघरपाड़ के प्रबोधक हरिश्चंद्र सिंह चौहान, सर्व शिक्षा संदर्भ व्यक्ति अशोक कुमार गौड़, तकनीकी सहायक दुर्गाशंकर प्रजापत, रोहित कुमार पंचाल, रामपुरिया के ग्राम सचिव मदन लौहार, कनिष्ठ लिपिक दिनेश यादव, हैंडपंप मिस्त्री विमलकांत, सुपरवाइजर सविता राजपूत, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता हकरी देवी, कांता, आशा सहयोगिनी ललिता, सविता, कला देवी, केसरपुरा नाका के वनपाल खुमाण सिंह सिसोदिया, वनरक्षक विक्रम सिंह सिसोदिया, केटल गार्ड देवीलाल मीणा, मेल नर्स नरेश निनामा, एएनएम संतोषबाला, कुशाला चरपोटा, कृषि पर्यवेक्षक, नरेंद्र कुमार, सहायक कर्मचारी, राष्ट्रबंधु कनिष्ठ लिपिक, राजेन्द्र सिंह शाक्य, सहायक कर्मचारी, पुष्पेन्द्र सिंह, कांस्टेबल, भूपेन्द्र सिंह, कांस्टेबल, मनोहर सिंह, कांस्टेबल, गणपत लाल, कांस्टेबल, लक्ष्मणलाल खराड़ी कंपाउंडर, गेंदालाल, छात्रावास अधीक्षक, ग्रामीण विकास ट्रस्ट, किरणदेवी, आशा सहयोगिनी, ऋचा ठाकोर, अध्यापिका, केतकी पंड्या, अध्यापिका, उषा एलएसए सुहागपुरा, मोहनलाल, राशन डीलर सहित ३७ प्रतिभाओं का सम्मान होगा।