गिरने से अचेत नरेगा श्रमिक की मौत
नगर संवाददाता. राजसमंद
भीम क्षेत्र में शनिवार को नरेगा कार्यस्थल पर चक्कर आने से गिरने के बाद मजदूर की मौत हो गई।
थानाधिकारी गणेशाराम चौधरी ने बताया कि खेड़ी का खेड़ा निवासी रामा मेहरात ((५०)) सुबह ग्यारह बजे नरेगा स्थल पर मजदूरी कर रहा था। अचानक चक्कर आने से वह गिरने से अचेत हो गया। उसे परिजन अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।