पेयजल, बिजली की समस्याएं बताई
राजसमंद. भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व राजसमंद विधायक किरण माहेश्वरी ने शनिवार को विधायक कार्यालय में जनसुनवाई की। इसमें लोगों ने पेयजल, बिजली, स्नानघर, नाली निर्माण सहित विभिन्न जनसमस्याओं के समाधान की मांग रखी। विधायक माहेश्वरी ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को समस्या समाधान के निर्देश दिए।
प्रवक्ता किशोर गुर्जर ने बताया कि विधायक कार्यालय पर जन सुनवाई में रमेश बियानी ने नगर परिषद क्षेत्र के अरिहंत नगर में पेयजल योजना शुरू करवाने, सड़क व नाली निर्माण की मांग रखी। इस पर विधायक ने जलदाय विभाग के अधिशासी अधिकारी को कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए। राजस्थान विद्यार्थी मित्र शिक्षक संघ के प्रतिनिधिमण्डल ने विधायक से विद्यार्थी मित्रों को सरकारी सेवा में सीधे समायोजन कराने की मांग रखी। रामलाल लोहार ने ग्राम पंचायत भाणा में जलदाय योजना, खाद्यान्न सुरक्षा योजना, राशन कार्ड, रोडवेज बस संचालन, सीसी सड़क व सामुदायिक भवन निर्माण की मांग रखी।
भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र पालीवाल ने उच्च प्राथमिक स्कूल कांकरोली को सैकंडरी में क्रमोन्नत कराने की जरूरत बताई। वार्ड 29 के निवासियों ने यादव बस्ती में आंगनबाड़ी भवन बनवाने की मांग रखी। उदयलाल गुर्जर ने सादड़ा निचला में बिजली का ट्रांसफार्मर बदलाने की मांग रखी।
साकरोदा के सरपंच धनसिंह राठौड़ ने पुनावली में आयुर्वेद औषधालय के लिए भवन बनाने की जरूरत बताई। भाणा मुख्य सड़क से वासोल गांव तक सड़क का डामरीकरण कराने, भाजयुमो जिला महामंत्री मोहन कुमावत ने कमल तलाई के पास स्थित श्मशान घाट पर मरम्मत व महिला स्नानघर बनवाने, वार्ड 19 के निवासियों ने वार्ड में सफाई की मांग की।
जनसुनवाई में पूर्व प्रधान भानू पालीवाल, पूर्व चेयरमेन दिनेश पालीवाल, नगरपरिषद उपसभापति अर्जुन मेवाड़ा, पूर्व उपप्रधान दिनेश बड़ाला, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष लेहरूलाल जाट, पूर्व सरपंच बहादुर सिंह राठौड़, पार्षद सुरेश पालीवाल, दिग्विजय सिंह भाटी, भागीरथ जाट, महेश आचार्य, सुखदेव यादव, गोपाल सेन, कैलाश कुमावत सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।
विधायक किरण माहेश्वरी ने की जनसुनवाई