- Hindi News
- झाड़ोल ने जीती भाजयुमो की संभाग स्तरीय क्रिकेट ट्रॉफी
झाड़ोल ने जीती भाजयुमो की संभाग स्तरीय क्रिकेट ट्रॉफी
झाड़ोल ((फ.)) . भारतीय जनता युवा मोर्चा की खेलेगा भारत तो जीतेगा युवा की किक्रेट प्रतियोगिता में झाड़ोल टीम ने बांसवाड़ा टीम को हराकर संभाग स्तरीय टूर्नामेंट की चैम्पियनशिप जीती है। उदयपुर के बीएन कॉलेज मैदान पर खेले गए फाइनल मुकाबले में झाड़ोल टीम के कप्तान यशवंत सोलंकी ने टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। टीम ने निर्धारित 12 आवर में 102 रन बनाए। जवाब में बांसवाड़ा टीम 92 रन पर आल आउट हो गई। विजेता टीम के गोविंद माली ने सर्वाधिक 23 रन बनाए। मैन ऑफ द मैच नरेश प्रजापत रहे।
टीम के झाड़ोल पंहुचने पर कस्बावासियों ने सती चौराहे पर स्वागत किया। कोच भैरो सिहं झाला व खिलाडिय़ों का माला पहनाकर स्वागत किया। इस अवसर पर उप सरपंच मनीष पुरोहित, युवा मोर्चा देहात जिला उपाध्यक्ष संजय मेहता, उपाध्यक्ष चन्दनसिह झाला, राजू निमावत उपस्थित थे।