- Hindi News
- जिला मुख्यालय पर आज 47 प्रतिभाओं का होगा सम्मान
जिला मुख्यालय पर आज 47 प्रतिभाओं का होगा सम्मान
राजसमंद . बालकृष्ण स्टेडियम पर होने वाले जिला स्तरीय समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय सेवाओं के लिए 47 प्रतिभाओं का सम्मान होगा। एडीएम ओम प्रकाश जांगिड़ ने बताया कि स्वीप योजना के प्रभारी रामप्रकाश शर्मा, शिक्षक सत्यनारायण बंसल, फार्मासिस्ट बृजलाल कुमावत, शिक्षक अम्बालाल भाट, जेके टायर के निजी सहायक केवी हरिदासन, प्रौढ़ शिक्षा परियोजना के लिए घनश्याम सेन, पशुधन सहायक पुष्पेन्द्र सिंह धनगर, छात्र आशीष त्रिवेदी, मुर्शीद कलाम, विक्रमसिंह राठौड़, शिक्षक प्रभुगिरि गोस्वामी, अविनाश जोशी, भामाशाह रामलाल सुथार, सर्व शिक्षा अभियान के अतिरिक्त परियोजना समन्वयक युगलबिहारी दाधीच, पत्रकार महेन्द्र कोठारी, सहायक अभियंता दिनेश कुमार कुलश्रेष्ठ, वरिष्ठ लिपिक पुरुषोत्तमलाल शाकद्वीपी, ड्राफ्टमैन गणेश कुमावत, स्त्री रोग कनिष्ठ विशेषज्ञ डॉ. मंजू पुरोहित, दैनिक भास्कर राजसमंद ब्यूरो के संवाददाता अश्विनी प्रताप सिंह चौहान,नाथद्वारा के पत्रकार गिरीराज सोनी,ईटीवी पत्रकार गोपाल सोनी को सम्मानित किया जाएगा। इसी प्रकार छात्रा सोनल सुखवाल, निर्वाचन विभाग के सहायक कर्मचारी किशनसिंह, छात्रा खुशी पालीवाल, कोष कार्यालय के सहायक प्रोगामर राहुल शर्मा, नारी अदालत की अध्यक्ष हीराबाई गमेती, बोरज सचिव भगवतीलाल पालीवाल, मंडावर प्रधानाध्यापक दिनेशचन्द्र शर्मा, कम्प्यूटर ऑपरेटर पवनकुमार त्रिपाठी, वरिष्ठ लिपिक हेमेन्द्र शर्मा, तेरापंथ महिला मंडल के पूर्व अध्यक्ष मंजू शोभावत, कनिष्ठ तकनीकी सहायक नरेगा राजेन्द्र गहलोत, दौलपुरा ग्राम सचिव ममता मीणा, रेलमगरा चिकित्साअधिकारी डॉ. पवन कुमार को सम्मानित किया जाएगा। इसी प्रकार पटवारी मुकेश कुमार, छात्रा सीमा दया, देवगढ़ में चितरडाई के प्रधानाध्यापक देवेन्द्र सिंह कच्छावा, पुलिस लाइन के आर आई इंस्पेक्टर विवेक सिंह, रेलमगरा थाने के एएसआई रामसिंह, एएसपी कार्यालय के हेड कांस्टेबल लादूसिंह, तहसीलदार((भू.अ.)) ईश्वरलाल खटीक, कलेक्ट्रेट के सहायक कर्मचारी भैरुलाल भील, सफाई कर्मचारी लक्ष्मीबाई, शंकरलाल, गौ की सेवा के लिए जगदीशचन्द्र लड्ढा तथा को सम्मानित किया जाएगा।
जिले में यहां होगा समारोह :
नाथद्वारा में सीनियर गोवर्धन हाई सेकंडरी स्कूल में उपखंड अधिकारी जितेंद्र ओझा झंडा फहराएंगे। 37 लोग सम्मानित होंगे। देवगढ़ में करणी माता मैदान में उपखंड अधिकारी ईश्वरसिंह राठौड़ झंडा के हाथों 59 लोगों का सम्मान, आमेट में हाई स्कूल के खेल मैदान में उपखंड अधिकारी तरु सुराणा झंडा फहराएंगी। भीम में पाटिया ग्राउंड में उपखंड अधिकारी ओमप्रकाश झंडा फहराएंगे, यहां 33 जने सम्मानित होंगे। खमनोर में महाराणा प्रताप राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल में प्रधान पुरुषोत्तम माली झंडा फहराएंगे, यहां 21 जने सम्मानित होंगे। रेलमगरा में मेला ग्राउंड में उपखंड अधिकारी मनोज कुमार शर्मा झंडा फहरा कर 31 प्रतिभाओं को सम्मानित करेंगे।