- Hindi News
- राजसमंद व नाथद्वारा में दैनिक भास्कर की ओर से होगा सामूहिक राष्ट्रगान
राजसमंद व नाथद्वारा में दैनिक भास्कर की ओर से होगा सामूहिक राष्ट्रगान
राजसमंद. गणतंत्र दिवस पर दैनिक भास्कर की ओर से रविवार को राजसमंद व नाथद्वारा में सामूहिक राष्ट्रगान का होगा। दोनों जगहों पर राष्ट्र गान 52 सैकंड में पूरा किया जाएगा। आयोजन में शहरवासी भाग ले सकेंगे। राजसमंद में कांकरोली जेके मोड स्थित शास्त्री मार्केट, छतरियों के पास हाथीनाड़ा, राजनगर फव्वारा चौक व नाथद्वारा में नानीजी का बाग में सामूहिक राष्ट्रगान रखा गया है। दैनिक भास्कर के इस आयोजन में जेके टायर एंड इंडस्ट्रीज, आरके मार्बल, अंकुर स्कूल नाथद्वारा, नाथद्वारा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट, टेन इंस्टीट्यूट, गायत्री पब्लिक स्कूल, राजसमंद अरबन को ऑपरेटिव बैंक, नाथद्वारा श्रीजी नर्सिंग इंस्टीट्यूट, जेके मार्बल का सहयोग रहेगा। ((संबंधित खबर पेज 15 पर))
दफ्तर, स्कूलों में भी होगा ध्वजारोहण : जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह कांकरोली के बालकृष्ण स्टेडियम में होगा। कलेक्टर डॉ. प्रीतम बी. यशवंत सुबह 9 बजकर पांच मिनट पर ध्वजारोहण कर मार्च पास्ट की सलामी लेंगे। जिले के नाथद्वारा, रेलमगरा, भीम, केलवाड़ा, देवगढ़, कुंवारिया, आमेट में सुबह ध्वजारोहण के बाद उल्लेखनीय सेवाओं के लिए सम्मान होगा।