पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • धरियावद में शीतलहर ने ठिठुराया

धरियावद में शीतलहर ने ठिठुराया

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
प्रतापगढ़ . बारिश के बाद एक बार फिर से कोहरे ने असर दिखाना शुरू कर दिया है। दोपहर बाद तक कोहरे का असर रहा। इससे ठंड का असर भी बढ़ गया है। शीतलहर के कारण दिन भर लोग ठंड से कंपकंपाते रहे। सर्द हवाएं बदन को चीरती हुई महसूस हुई। इधर, तापमान में भी गिरावट आई है। न्यूनतम और अधिकतम तापमान में गिरावट आई है। धरियावद क्षेत्र में न्यूनतम तापमान ११ डिग्री और अधिकतम तापमान २२ डिग्री दर्ज किया गया।
लोग दिन भर गर्म कपड़े, टोपा, मफलर व दस्ताने लगाए रहे। शाम को जल्द ही बाजार सूने हो गए। बुधवार को दिन के तापमान में पांच डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। पिछले दिनों से कोहरे व बर्फीली हवाओं के कारण लोगों का हाल बेहाल हो रहा है। गर्म कपड़ों में भी कंपकंपी छूट रही है। दिन में सर्द हवा से सिहरन बनी रही। रात में भी ठंडी हवा से कंपकंपी छूटी। शाम होते ही सड़कों पर लोगों की आवाजाही कम हो गई।