पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मावली में रैली निकाली

मावली में रैली निकाली

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मावली. कस्बे के राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल के विद्यार्थियों ने जागरूकता रैली निकाली। इसे उपखंड अधिकारी घनश्यामलाल शर्मा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली कस्बे के विभिन्न रास्तों से गुजरी। बीड़घास में बीएलओ शैलेश कोठारी ने नए मतदाताओं का माला पहनाकर सम्मान किया। सेठ सोहनलाल दुग्गड़ स्कूल पलानाकला, बंजारा बस्ती राप्रावि सहित तहसील के सभी स्कूलों के विद्यार्थियों ने रैली निकाली।
खेरवाड़ा . लराठी रामावि में संस्था प्रधान शंभूसिंह की अध्यक्षता में कार्यक्रम हुआ। वहीं नयागांव में अध्यक्षता विद्यालय प्रधान पूनमचंद मीणा ने की। रामावि जायरा में संस्था प्रधान गेहरीलाल कलाल की अध्यक्षता में कार्यक्रम हुए।