पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ऋषभदेव व वल्लभनगर में भी हुए विविध आयोजन

ऋषभदेव व वल्लभनगर में भी हुए विविध आयोजन

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ऋषभदेव . स्थानीय श्री केशरियाजी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, ऋषभदेव में प्रधानाचार्य सुरेंद्र कुमार जैन की अगुवाई में कार्यक्रम हुआ। इसमें उच्च कक्षाओं के विद्यार्थियों की ओर से रैली निकाली गई। मध्याह्न के बाद निबंध लेखन, वाद विवाद, भाषण, चित्रकला प्रतियोगिताएं हुई। इधर, बिलख राउमावि में प्रधानाचार्य प्रदीप कुमार जैन, प्राध्याक जितेंद्र कुमार मीणा ने विचार व्यक्त किए। इस दौरान स्कूल के साढ़े चार विद्यार्थियों को शपथ दिलाई गई। इसमें स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण मतदान के साथ निर्भिकता व निष्पक्षता से वोट डालने का संकल्प दिलाया गया।
कानोड़ . नगर के चतुर राजकीय विद्यालय में नगरपालिकाध्यक्ष देवा मीणा की अध्यक्षता में तो उग्रसेन में शालिनी थ्योप्लस की अध्यक्षता में कार्यक्रम हुआ। इस दौरान बीलएओ महावीर नंदावत एवं सोहन लाल भाणावत ने नए मतदाताओं को शपथ दिलाई। वहीं निबंध, भाषण व चित्रकला प्रतियोगिता में 41 विद्यार्थियों ने भाग लिया। भाषण प्रतियोगिता में पूजा मंदावत प्रथम, मेघा स्वर्णकार व प्रतीक्षा जैन द्वितीय रही। वहीं निबंध में पुष्पा रेगर प्रथम व टीना रेगर द्वितीय रही।
वल्लभनगर . क्षेत्र के हर मतदान केंद्र पर मतदाता जागरूकता पखवाड़ा व राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया गया। सहायक चुनाव अधिकारी पर्वत सिंह चूंडावत ने बताया कि कार्यक्रम में हर बूथ लेवल अधिकारी सहित जन प्रतिनिधि, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, आशा सहयोगीनी आदि ने भी सहयोग किया।
फलासिया . फलासिया राउमावि और रामावि बिछीवाडा में मतदाता दिवस पर कई कार्यक्रम हुए।
खेरोदा . स्थानीय राजकीय बालिका उमावि में भी जागरूकता को लेकर कई कार्यक्रम हुए।