पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हर वर्ग ने भास्कर के साथ गाया जन गण मन

हर वर्ग ने भास्कर के साथ गाया जन-गण-मन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राजसमंद - दैनिक भास्कर की ओर से जिला मुख्यालय सहित नाथद्वारा में सामूहिक राष्ट्रगान कार्यक्रम रखा। इसमें विद्यार्थियों सहित हर वर्ग के लोगों ने भागीदारी निभाई। कांकरोली में छतरियों के पास, जेके मोड स्थित शास्त्री मार्केट, जेके स्टेडियम सहित नाथद्वारा में भी कार्यक्रम हुआ। कांकरोली में छतरियों के पास सवा 12 बजे आयोजन हुआ।
इसमें पूर्व नगर पालिका चेयरमेन अशोक रांका, भाजपा के पूर्व विधायक बंशीलाल खटीक, भाजपा कार्यकर्ता सत्यनारायण पूर्बिया, बल्लू सहलोत सहित शहरवासी शामिल हुए। इसी प्रकार जेके मोड शास्त्री मार्केट में पौन बारह बजे आयोजित राष्ट्रगान में विजय शर्मा, तरुण बोहरा, सुरेंद्र बोहरा, जितेंद्र शर्मा, विकास बाबेल, धीरज पालीवाल, जयेश शर्मा के अलावा कॉलेज व स्कूल के बच्चे भी शामिल हुए। शहर के जेके स्टेडियम में दोपहर डेढ़ बजे राष्ट्रगान के जिला प्रशासन व नगर परिषद प्रतिनिधियों की मौजूदगी में सामूहिक राष्ट्रगान किया। इस दौरान एसडीएम बृजमोहन बैरवा, नगर परिषद आयुक्त जनार्दन शर्मा, उप सभापति अर्जुन मेवाड़ा, कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष प्रदीप पालीवाल, पार्षद सुरेश पालीवाल, जेके टायर के प्रशांत छाबड़ा, बाबूलाल शर्मा, जिला खेल अधिकारी धर्मदेवसिंह, आनंद क्षौत्रिय, भाजयुमो के महामंत्री मोहन कुमावत, मुकेश पालीवाल, भरत पालीवाल सहित शहरवासी व क्रिकेट खिलाड़ी शामिल हुए। नाथद्वारा में नानीजी का बाग पर राष्ट्रगान में बालमुकुंद गुर्जर, मदनसिंह रावल, जगदीश स्वर्णकार, महेश शर्मा, गिरिश माली, गोपाल सनाढ्य, संजय शर्मा, विजयपाल डामोर, उमरावसिंह, विष्णु पांडे, ओम राधे साहू, प्रकाश शर्मा, वंसत शर्मा, भवानीशंकर शर्मा, हरगोविदं पालीवाल, घासीराम गुर्जर सहित कई गणमान्य उपस्थित थे।