पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आदिनाथ भगवान का निर्वाण महोत्सव कल

आदिनाथ भगवान का निर्वाण महोत्सव कल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगर संवाददाता - प्रतापगढ़
आदिनाथ भगवान का निर्वाण दिवस बुधवार को मनाया जाएगा। इस अवसर पर धानमंडी स्थित ऋषभदेव मंदिर में ११ किलो का निर्वाण लड्डू चढ़ाया जाएगा। इसके तहत दिनभर कई अनुष्ठान होंगे।
मंदिर कमेटी अध्यक्ष सुरेश सेठ ने बताया कि तीर्थंकर भगवान आदिनाथ के निर्वाण दिवस पर ऋषभदेव मंदिर में बुधवार सुबह पंचामृत महाभिषेक व पूजा-अर्चना के अनुष्ठान होंगे। इसके बाद निर्वाण कांड की पूजा के साथ ११ किलो का बुंदी से बना निर्वाण लड्डू चढ़ाया जाएगा।
मुनि शुभसागर का केशलोंच भी होगा: इस अवसर पर मुनि शुभसागर महाराज का केशलोंच समारोह भी आयोजित किया जाएगा। निर्वाण लड्डू कार्यक्रम के बाद मुनि श्री के प्रवचन होंगे तथा इसके बाद केशलोंच समारोह आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर सागरमल जैन परिवार की ओर से प्रभावना का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।