पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नशे में झंडा फहराने स्कूल पहुंच गया संस्था प्रधान, गिरफ्तार

नशे में झंडा फहराने स्कूल पहुंच गया संस्था प्रधान, गिरफ्तार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राजसमंद - सांगठ खुर्द राजकीय उच्च प्राथमिक स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह में शराब पीकर पहुंचे प्रधानाध्यापक ने हंगामा कर दिया। इस कारण ध्वजारोहण देरी से हो पाया। ग्रामीणों के विरोध के बाद पुलिस ने आरोपी संस्था प्रधान को शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। शिक्षा विभाग ने मामले को लेकर कुंभलगढ़ ब्लॉक शिक्षाधिकारी से रिपोर्ट मांगी है। एएसआई अनसिंह ने बताया कि प्रधानाध्यापक झीलवाड़ा निवासी मूलसिंह पुत्र उदयसिंह सोलंकी गणतंत्र दिवस पर सुबह ध्वजारोहण में शराब पीकर पहुंचे। स्टाफ के साथ अभद्र व्यवहार पर समारोह में शामिल ग्रामीणों ने विरोध शुरू कर दिया। बताया गया कि नशे में प्रधानाध्यापक ने स्टाफ से गाली-गलौच भी की। ग्रामीणों की शिकायत पर राजनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और प्रधानाध्यापक को शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। हंगामे के बीच ध्वजारोहण सुबह 9 बजे की बजाय ग्यारह बजे हो पाया। संस्था प्रधान को रातभर थाने में रखा गया, सोमवार सुबह उपखंड मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश करने पर उसे जमानत पर रिहा कर दिया गया।
उधर, मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला शिक्षा अधिकारी प्रारंभिक शिवनारायण शर्मा ने कुंभलगढ़ ब्लॉक शिक्षा अधिकारी से रिपोर्ट मांगी है। डीईओ शर्मा का कहना है कि स्कूल में शराब पीकर आना अच्छा नहीं है। प्रधानाध्यापक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।