टहनियां काटते युवक पेड़ से गिरा, मौत
देवगढ़ - क्षेत्र के ताल में पेड़ पर टहनियां काटते वक्त गिरने से रविवार शाम युवक की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार ताल निवासी बालकृष्ण ((४५)) पुत्र शंकरसिंह रावणा राजपूत रविवार को पेड़ पर डालियां काट रहा था। इस दौरान संतुलन बिगडऩे से वह गिर गया। इससे उसने मौके पर दम तोड़ दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।