- Hindi News
- ० आई माता वसीठा सेवा समिति ने किया ६१ प्रतिभाओं का सम्मान
० आई माता वसीठा सेवा समिति ने किया ६१ प्रतिभाओं का सम्मान
नगर संवाददाता - प्रतापगढ़
श्री आई माता सेवा समिति की ओर से रविवार को गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में समाज की ६१ प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया।
समिति के प्रवक्ता मुकेश धोबी ने बताया कि समाज में शिक्षा के प्रोत्साहन और समाज उत्थान के कार्यक्रमों को बढ़ावा देने के लिए समिति की ओर से रविवार को शहर के गौतम नगर में एक सम्मान समारोह आयोजित किया। इसमें समाज की प्रतिभा व बच्चों व समाज के उत्थान के लिए उत्कष्ट कार्य करने वालों को सम्मानित किया गया। कक्षा १ से १२ वीं तक के विद्यार्थियों को वर्ष २०१२- १३ में अच्छे अंकों से पास होने पर प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिंह भेंट दिए गए। कार्यक्रम का संचालन श्याम टांक ने किया। कार्यक्रम में वसीठा धोबी समाज की ओर से गुजरात, राजस्थान एवं मध्य प्रदेश में पढऩे वाले समाज के बालक-बालिकाओं को आगामी परीक्षा में बोर्ड में पहले से दसवें स्थान पर रहने वालों विद्यार्थियों को पप्पू भाई टांक व राजू भाई टांक ((बड़ौदा)) की ओर से बालिका को ५१ हजार रुपए व बालक को २५ हजार की राशि प्रदान की जाएगी। समिति की आगामी बैठक ११ फरवरी को होगी। समिति की ओर से एक फरवरी से समाज के कक्षा दसवीं व बारहवीं में पढऩे वाले विद्यार्थियों के लिए प्रतिदिन अंग्रेजी व गणित की निशुल्क कोचिंग दी जाएगी।
जिला न्यायाधीश ने फहराया तिरंगा: जिला न्यायालय परिसर में जिला एवं सेशन न्यायाधीश राजकुमार भगत ने झंडारोहण किया। समारोह में विशिष्ट न्यायाधीश-हुकमसिंह राजपुरोहित, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट -जितेंद्रसिंह, अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेेट अरनोद मुख्यालय- जगदीशप्रसाद शर्मा, आदि शामिल हुए।
प्रतापगढ़ . ट्रिनिटी एकेडमी उमावि, दलोट में भी कार्यक्रम हुए। विद्यालय में कई सांस्कृति कार्यक्रम हुए। विद्यालय के संचालक राजेंद्र कुमावत ने विद्यार्थियों को संबोधित किया। विद्यालय के 10वीं कक्षा के जिला स्तरीय मेरिट में आए विद्यार्थियों को सम्मानित किए जाने की घोषणा की गई। कार्यक्रम का संचालन अध्यापिका दीपिका सिंह ने किया।