पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मुरकियां, मोबाइल लूट के मामले में तीन गिरफ्तार

मुरकियां, मोबाइल लूट के मामले में तीन गिरफ्तार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
देवगढ़ - युवक से जेवरात व मोबाइल लूटने के मामले में सोमवार को पुलिस ने तीन जनों को गिरफ्तार किया है। इस मामले में दो फरार चल रहे हैं। इसको लेकर देवगढ़ थाने में मामला दर्ज हुआ है। एसपी श्वेता धनखड़ के अनुसार समेती ताल निवासी भूरसिंह पुत्र भैरुसिंह रावत, नानू सिंह पत्र भैरुसिंह तथा चतरसिंह पुत्र प्रतापसिंह रावत को गिरफ्तार किया है। तीनों को मंगलवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। थानाधिकारी ने बताया कि दुवाली थाना करेड़ा जिला भीलवाड़ा निवासी पारस गुर्जर ने मामला दर्ज कराया है। रिपोर्ट में लिखाया कि वह बाइक पर सवार होकर घर जा रहा था। सामने से ट्रक में सवार होकर पांच जने आए। आरोपियों ने रास्ता रोका। फिर मारपीट की। उससे दो मोबाइल, कान में पहनने की सोने की मुरकियां तथा गले से रामनामी छीन ली। मारपीट में युवक घायल हो गया। वह पुलिस थाने पर गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। इन्हें 40 मील चौराहे से गिरफ्तार किया गया।