- Hindi News
- अपहरण कर युवक से मारपीट करने पर दो जनों पर केस दर्ज
अपहरण कर युवक से मारपीट करने पर दो जनों पर केस दर्ज
देवगढ़ - पुलिस ने युवक का अपहरण कर मारपीट करने के मामले में दो जनों पर केस दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार बलेवा जिला भीलवाड़ा निवासी प्रेमनाथ पत्र बाबूनाथ ने मामला दर्ज कराया है। रिपोर्ट के अनुसार वह कामलीघाट स्थित एक होटल पर 24 जनवरी को काम कर रहा था, इस दौरान पीपली नगर निवासी खुशवीरसिंह पुत्र नारायणसिंह तथा मदनसिंह पुत्र नाथूसिंह कार में सवार होकर आए व उसका अपहरण कर ले गए। विजयपुरा स्थित सुनसान इलाके में मारपीट कर छोड़ दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।