पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • डीपी से कॉइल चोरी का प्रयास करने वालों को जेल

डीपी से कॉइल चोरी का प्रयास करने वालों को जेल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आमेट। आमेट पुलिस ने चोरी के प्रयास के मामले में तीन आरोपियों को सोमवार को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया। एएसआई मानसिंह ने बताया कि जिलोला निवासी रवि पुत्र रतनलाल, राजू पुत्र बालू भील तथा विक्रमसिंह पुत्र मदनसिंह रावणा राजपूत को रविवार रात्रि गिरफ्तार किया। तीनों को सोमवार को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया। आरोपी 9 जनवरी को बाइक से देसावाड़ा गांव स्थित उदा पुत्र कृष्णा बलाई के खेत पर गए। आरोपियों ने ट्रांसफार्मर से कॉइल चुराने का प्रयास किया। इस बीच ग्रामीणों के आ जाने पर आरोपी फरार हो जाएगा। आरोपी वहीं बाइक छोड़ गए। पुलिस ने बाइक के आधार पर आरोपियों को गिरफ्तार किया।