पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दुनिया की दूसरी सबसे लंबी दीवार पर दौड़ा जोश

दुनिया की दूसरी सबसे लंबी दीवार पर दौड़ा जोश

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कुंभलगढ़ - चीन के बाद देश की दूसरी बड़ी कुंभलगढ़ दुर्ग की प्राचीर ((दीवार)) पर तीसरी हेरिटेज वॉक ऑन फोर्ट कुंभलगढ़ सोमवार को हुई। इसमें प्रदेश सहित मध्यप्रदेश व उत्तरप्रदेश के 359 प्रतिभागियों ने भाग लिया। सीकर के महिपाल लेगा ने दीवार पर 15 किमी की वॉक 1 घंटा 31 सैकंड में पूरी कर पहला स्थान प्राप्त किया। पिछली बार के विजेता के मुकाबले उन्होंने यह दूरी 11 मिनट पहले पूरी कर नया कीर्तिमान बनाया है। पर्यटन विभाग, जिला प्रशासन, मिराज ग्रुप, वेदान्ता ग्रुप व आरके मार्बल के साझे में वॉक की शुरुआत सोमवार सुबह साढ़े ग्यारह बजे हुई। यूपी के मुज्जफरनगर निवासी अनुज कुमार ने 1 घंटा 20 मिनट 24 सैकंड व राजसमंद जिले के रेलमगरा निवासी प्रवीण बोलीवाल ने 1 घंटा 20 मिनट 46 सैकंड में वॉक कर क्रमश: दूसरा व तीसरा स्थान हासिल किया। विजेता को 51 हजार, द्वितीय को 31 हजार तथा तीसरा स्थान पाने वाले प्रतिभागी को 21 हजार रुपए का चेक दिया गया। इससे पहले रंगारंग कार्यक्रम के बीच कलेक्टर डॉ. प्रीतम बी. यशवंत व एसपी श्वेता धनकड़ ने हरी झंडी दिखाकर तथा बैलून उड़ाकर प्रतिभागियों को रवाना किया।