पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अध्यापिका ध्वजारोहण में गई, मकान से गहने चुरा ले गए बदमाश

अध्यापिका ध्वजारोहण में गई, मकान से गहने चुरा ले गए बदमाश

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगर संवाददाता - राजसमंद
सुन्दर कॉलोनी स्थित एक अध्यापिका के मकान से 26 जनवरी को दिनदहाड़े ताले तोड़कर बदमाश नकदी व जेवरात चुराकर ले गए। अध्यापिका ध्वजारोहण में शामिल होने गई थी। इसको लेकर कांकरोली थाने में मामला दर्ज हुआ है।
एएसआई उमेश के अनुसार सुन्दर कॉलोनी निवासी आशा अरोड़ा ने कांकरोली थाने में मामला दर्ज कराया है। रिपोर्ट के अनुसार वह 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के कार्यक्रम में स्कूल गई थी। इस दौरान घर पर कोई नहीं था। मकान के पीछे वाली खिड़की तोड़कर बदमाश अंदर घुसे।
कमरे में सामान बिखेर दिए। अलमारी का ताला तोड़कर करीब सात हजार रुपए नकद, तीन जोड़ी सोने के कान के झुमके सहित अन्य सामान चुराकर ले गए। अध्यापिका घर लौटी तो घटना का पता चला। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।



कांकरोली में सुंदर कॉलोनी की घटना