- Hindi News
- रोमांचक मुकाबले में पत्रकार एकादश जीता कलेक्टर एकादश को उप विजेता का खिताब
रोमांचक मुकाबले में पत्रकार एकादश जीता कलेक्टर एकादश को उप विजेता का खिताब
नगर संवाददाता - राजसमंद
गणतंत्र दिवस पर रविवार को जेके स्टेडियम पर पत्रकार एकादश व कलेक्टर एकादश के बीच क्रिकेट का मैत्री मैच रोमांचक रहा। पत्रकार एकादश 8 रन से विजेता रही। पहले बल्लेबाजी करते हुए पत्रकार एकादश ने निर्धारित 15 ओवर में 106 रन बनाए। इसमें कप्तान नरेंद्र पूर्बिया ने 16 रन बनाए व 2 विकेट भी लिए। टीम के मुकेश पालीवाल ने 24 और मोहन कुमावत ने 19 रन का सहयोग दिया। जवाब में उतरी कलेक्टर एकादश के कप्तान डॉ. प्रीतम बी. यशवंत ने अच्छी गेंदबाजी की, लेकिन बल्लेबाजी करने नहीं उतरे। कलेक्टर एकादश टीम 98 रन पर ही ऑल आउट हो गई।
कलेक्टर एकादश की ओर से प्रदीप तैलंग ने सर्वाधिक 31 रन बनाए। मैच के बाद एसडीएम बृजमोहन बैरवा, जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष प्रदीप पालीवाल, उप सभापति अर्जुन मेवाड़ा ने विजेता टीम को पुरस्कृत किया। इस दौरान नगर परिषद आयुक्त जनार्दन शर्मा, जेके टायर के प्रशांत छाबड़ा, बाबूलाल शर्मा भी उपस्थित थे।