पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भींडर में हिंदू शक्ति समागम, पथ संचलन हुआ

भींडर में हिंदू शक्ति समागम, पथ संचलन हुआ

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भींडर - राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ भीण्डर का विशाल पथ संचलन विराट हिंदू शक्ति समागम हुआ। इसमें करीब 2000 स्वयं सेवकों ने संचलन किया। नगर के भैरव राउमावि से केशव पथ संचलन निकला, जिसमें फतहनगर एवं मावली तहसील व गिरवरपोल से माधव पंथ संचलन शुरू हुआ, जिसमें भीण्डर और लसाडिय़ा, कानोड़ तहसील के स्वयं सेवकों ने भाग लिया। दोनों स्थानों से दोपहर 2.30 बजे संचलन शुरू होकर नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए 3.55 पर सूरजपोल चौराहे पर पहुंचा, जहां द्वि वेणी संगम हुआ। करीब 101 तोरण द्वारा, रंगोलियां, भगवा ध्वज, फर्रियों से नगर को सजाया गया था। सभा में किशन सिंह शक्तावत सह संघ चालक विभाग उदयपुर भी मौजूद थे। आभार प्रदर्शन भीण्डर संघ सह कार्यवाह भगवतीलाल शांडिल्य ने किया। इस दौरान भाजपा नेता गणपत लाल मेनारिया, मंडल अध्यक्ष प्रेमशंकर पंड्या, डेयरी अध्यक्ष गीता पटेल, कांग्रेस महासचिव नारायण व्यास ने सूरजपोल चौराहे पर द्वि वेणी संचलन का पुष्प वर्षा के साथ स्वागत किया। वहीं विधायक रणधीर सिंह भींडर ने रावली पोल चौक पर आतिशबाजी के साथ पुष्प वर्षा कर संचलन का स्वागत किया। भाजपा नेता धर्मनारायण जोशी, शांतिलाल चपलोत भी साथ थे।