पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गांव छोड़कर गए उन्हें वापस बुलाओ

गांव छोड़कर गए उन्हें वापस बुलाओ

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
प्रतापगढ़/अरनोद - कलेक्टर रतन लाहोटी व एसपी यूएल छानवाल ने सोमवार को कोटड़ी गांव में स्थिति का जायजा लिया। गांव में जन-जीवन पूरी तरह सामान्य हो गया है। इसको देखते हुए कलेक्टर ने घटना के बाद गांव छोड़कर गए लोगों को वापस लौट आने का आह्वान किया है।
कलेक्टर ने बच्चे से लेकर बुजुर्ग से बात की। कलेक्टर ने घटना के बाद गांव छोड़कर बाहर गए लोगों को वापस बुलाए जाने पर जोर दिया। हालांकि, कई लोग वापस लौट आए हैं। उन्होंने लोगों का आह्वान किया कि किसी भी तरह की असुविधा हो तो पुलिस व प्रशासन को जरूर बताएं। इसके बाद शाम को कलेक्टर ने कोटड़ी गांव से कफ्र्यू हटाए जाने व धारा १४४ लागू जारी रखने की घोषणा की। इससे पहले रविवार को कोटड़ी के स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह उल्लासपूर्वक मनाया गया। इस समारोह में दोनों ही समुदाय के लोगों व छात्र-छात्राओं ने शिरकत की।


उल्लेखनीय है कि गत १४ जनवरी को अरनोद थाना क्षेत्र के कोटड़ी गांव में दो समुदायों के बीच हुए विवाद के बाद कफ्र्यू लगा दिया गया था।




एएसपी व दो डिप्टी सहित जाप्ता तैनात रहेगा

एसपी ने बताया कि कफ्र्यू हटाए जाने के बाद भी कोटड़ी में पहले की तरह पुलिस बल तैनात रहेगा। एएसपी आलोक श्रीवास्तव इसके इंचार्ज रहेंगे तथा दिन में व रात में दो-दो पुलिस उपाधीक्षक स्तर के अधिकारी ड्यूटी पर रहेंगे।

कलेक्टर व एसपी ने कोटड़ी गांव में हालात का जायजा लिया, ग्रामीणों का आह्वान किया