- Hindi News
- देवगढ़ कांग्रेस कार्यालय पर पुलिस की मौजूदगी में हुआ ध्वजारोहण
देवगढ़ कांग्रेस कार्यालय पर पुलिस की मौजूदगी में हुआ ध्वजारोहण
देवगढ़ - नगर के कांग्रेस कार्यालय पर गुटबाजी के चलते झंडारोहण पुलिस की मौजूदगी में हुआ। कृषिमंडी चेयर मैन को पूर्व नगर अध्यक्ष द्वारा झंडारोहण में आने पर धमकी दी थी। थाना प्रभारी राम सुमेर मीणा ने बताया कि 25 जनवरी शाम को कृषि मंडी चेयरमेन लक्ष्मण दास वैष्णव ने थाने में पूर्व नगर कांग्रेस अध्यक्ष नरपत सिंह किशनावत के खिलाफ धमकी देने की रिपोर्ट दी थी। इस पर थानाधिकारी मौके पर पहुंचे और झंडा रोहण करवाया। झंडा रोहण के दौरान जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष नारायणसिंह सोलंकी, उत्तमचन्द सुखलेचा, पूर्व नगर कांग्रेस अध्यक्ष नरपत सिंह किशनावत, कोमल सिंह मेहता, कृषि मंडी चेयर मेन लक्ष्मणदास वैष्णव, मोहन सिंह राठौड़, प्रकाश नराणियां, जमना सिंह पंवार, ख्यालीलाल समदानी, मुकेश आच्छा, हंसराज कंसारा उपस्थित थे। इधर, इस संबंध में किश्नावत का कहना है कि 25 जनवरी शाम को कांग्रेस कार्यालय का ताला खोलने को लेकर लक्ष्मण दास वैष्णव से बातचीत हुई थी। गाली गलोज नहीं हुई। इधर, नगर में गणतंत्र दिवस पर बच्चों ने रैली निकली जो राउमावि से प्रारंभ हुई। देवगढ़ का उपखण्ड स्तरीय कार्यक्रम करणीमाता मैदान में हुआ। मुख्य अतिथि उपखण्ड अधिकारी ईश्वरसिंह राठौड़ ने झण्डा रोहण किया। अध्यक्षता नगरपालिका अध्यक्ष शोभालाल रेगर ने की। विशिष्ठ अति थी प्रधान हमीर सिंह रावत, संस्था प्रधान कृष्णचन्द्र जोशी, कविता मोर्या, तहसीलदार अरुण शर्मा, थाना प्रभारी रामसुमेर मीणा, विकास अधिकारी, नारायणलाल जोशी थे।
आमेट - नगर के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में उपखंड अधिकारी तरू सुराणा ने झंडारोहण किया। 72 प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में पालिकाध्यक्ष कैलाश मेवाड़ा, चन्द्र भानसिंह चूंडावत बतौर अतिथि उपस्थित थे।
लावासरदारगढ़ - ग्राम पंचायत भवन पर सरपंच नारायणलाल प्रजापत ने ध्वजारोहण किया। उप तहसील कार्यालय पर निर्मल कुमार, राजकीय प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पर सुमित्रा शर्मा, राउप्रावि पर संस्था प्रधान गोपीलाल रेगर, विद्या निकेतन स्कूल पर पूर्व विधायक बंशीलाल खटीक,विद्युत कार्यालय पर कनिष्ठ अभियंता बीएल रेगर,सहकारी समिति भवन पर समिति अध्यक्ष गिरधारीसिंह,राउप्रावि गोपालपुरा पर संस्था प्रधान श्यामलाल मेवाड़ा,आरती शिक्षण स्कूल रावांकाखेडा पर प्रकाश सालवी,राउमावि पर शिवलाल झाला, राउप्रावि हवाला पर संस्था प्रधान लक्ष्मीलाल जीनगर ने ध्वजारोहण किया।
झौर - गणतंत्र दिवस के मौके पर स्कूली छात्र-छात्राओं ने सुबह के समय गांवों में गल्ली मौहल्लों में प्रभात फेरिया निकाली। प्रभातफेरी पुन: स्कूल परिसर पर आई जहां बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी। क्षैत्र के गलवा के उमावि में संस्था प्रधान जगदीशचन्द्र चंदेल, गलवा पंचायत पर सरपंच बंशीलाल कुमावत की आतिथ्य में गणतंत्र दिवस का आयोजन हुआ।