- Hindi News
- बस की चपेट में आने से महिला की मौत, बच्ची घायल
बस की चपेट में आने से महिला की मौत, बच्ची घायल
खेरवाड़ा. करनाउवा गांव में तेज गति से आ रही स्कूली बस ने एक महिला व तीन साल की बच्ची को चपेट में ले लिया। थानाधिकारी हजारीलाल ने बताया कि रविवार शाम चार बजे करनाउवा निवासी मणि ((35)) पत्नी बक्सी राम मीणा उसकी भानजी कलावती तीन के साथ पैदल जा रही थी। इस बीच तेज गति से आ रही स्कूल बस ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें उदयपुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां उपचार के दौरान सोमवार को महिला ने दम तोड़ दिया, बच्ची का उपचार जारी है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।