- Hindi News
- मतदान केंद्रों की सूचना जमा कराने के निर्देश
मतदान केंद्रों की सूचना जमा कराने के निर्देश
सलूंबर - तहसील क्षेत्र में आने वाले धरियावद व सलूंबर विधानसभा क्षेत्र में आने वाले मतदान केंद्रों के बीएलओ को बूथ पर उपलब्ध सुविधाओं की सूचना अविलंब स्थानीय तहसील कार्यालय में जमा कराने के निर्देश दिए गए हैं।
तहसीलदार नारायणलाल जीनगर ने बताया कि उक्त सूचना जमा नहीं कराने पर बीएलओ के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।