पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • न्यायिक अधिकारियों की टीम ने अधिवक्ताओं को हराया

न्यायिक अधिकारियों की टीम ने अधिवक्ताओं को हराया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगर संवादाता - राजसमंद.
अधिवक्ताओं व राजसमंद बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष स्व. भवानी शंकर दाधीच की स्मृति में बार-बेंच क्रिकेट मैत्री मैच हुआ। इसमें न्यायिक अधिकारियों की टीम ने वकीलों को 20 रन से हराया।
बार एसोसिएशन अध्यक्ष बहादुर सिंह चारण ने बताया कि न्यायिक अधिकारियों ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 160 रन बनाए। इनमें नाथद्वारा एडीजे ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए सर्वाधिक 50 रन और जिला एवं सेशन न्यायाधीश चंद्रशेखर आजाद ने 22 रन बनाए। अधिवक्ताओं की ओर से मुरारी आसिया ने 4 विकेट लिए। जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी अधिवक्ताओं की पूरी टीम 140 रनों पर ही आउट हो गई। वकील टीम की तरफ से विकास बाबेल ने 38 रन बनाए। मैच के बाद विजेता और उप विजेता टीम के खिलाडिय़ों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। अंपायरिंग एडवोकेट राजसिंह चौधरी थे।