दीक्षार्थी प्रिंस का अभिनंदन
नगर संवाददाता - राजसमंद
अणुव्रत विश्व भारती व तेरापंथ सभा कांकरोली के संयुक्त तत्वावधान में दीक्षार्थी प्रिंस का मंगल भावना समारोह हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत महिला मंडल की बहनों के मंगलाचरण से की। दीक्षार्थी का स्वागत करते हुए अणुविभा के महामंत्री संचय जैन ने कहा कि सामान्यत:: बच्चों को संस्कार देने व प्रेरित करने का दायित्व बड़ों का होता है लेकिन आज एक छोटा सा बच्चा हम बड़ों के लिए प्रेरणा का स्त्रोत बन गया है। अणुविभा के उपाध्यक्ष सुरेश कावडिय़ा, युवक परिषद के अध्यक्ष हस्तीमल, महिला मंडल की नीता सोनी, महिला मंडल राजनगर की मंजू शोभावत, मंजू बड़ाला, दीक्षार्थी के बड़े दादा मोहन लाल बाफना व निर्मला बाफना ने विचार व्यक्त किए। राजसमंद. दीक्षार्थी प्रिंस ने अणुव्रत विश्व भारती के चिल्ड्रन्स पीस पैलेस को देखा। वे पिता कांतिलाल, माता निर्मला, दादा मोहनलाल व दादी सोहनीदेवी के साथ यहां पहुंचे। करीब तीन घंटे तक विभिन्न बालोदय दीर्घाओं का अवलोकन किया। इस अवसर पर अणुविभा के उपाध्यक्ष सुरेश कावडिय़ा, उपाध्यक्ष गणेश कच्छारा, महामंत्री संचय जैन ने प्रिंस का शॉल ओढ़ा कर व माला पहनाकर अभिनंदन किया।