- Hindi News
- राजनगर में उपनगरीय अस्पताल की जरूरत : माहेश्वरी
राजनगर में उपनगरीय अस्पताल की जरूरत : माहेश्वरी
नगर संवाददाता - राजसमंद
विधानसभा सत्र में सोमवार को भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व विधायक किरण माहेश्वरी ने राजनगर में उपनगरीय अस्पताल खोलने की मांग रखी। किरण ने तारांकित प्रश्न के माध्यम से राज्य सरकार का ध्यान इस मांग की तरफ ध्यान दिलाया। उनके सवाल पर सरकार ने माना कि राजनगर के पुराने अस्पताल भवन में उपनगरीय अस्पताल में सभी भौतिक सुविधाएं उपलब्ध है। किरण ने बताया कि राजनगर में उपनगरीय अस्पताल खुलने से जिला अस्पताल पर भार कम होगा व जनता को भी सुविधा मिलेगी। विधायक ने अतारांकित प्रश्न में राजसमंद में तैराकी व जल क्रीड़ा सहित विविध खेल सुविधाओं के विकास की मांग रखी। इस पर सरकार ने बताया कि विगत 5 वर्षों में 25 पंचायतों मे खेल मैदान विकसित किए गए हैं। इसके तहत जेके राजकीय स्टेडियम पर लघु तरण ताल विकसित किया गया है। विधायक ने अतारांकित प्रश्न में जिले की बिखरी जनजाति क्षेत्र में विकास कार्यों की मांग रखी।
विधायक किरण ने विधानसभा में उठाया प्रश्न