पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • न्यूज़ इनबॉक्स

न्यूज़ इनबॉक्स

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई हो

धरियावद . चारणिया में अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने एसडीएम को ज्ञापन दिया। उन्होंने चारागाह व बिलानाम की जमीन पर अतिक्रमण करने की मांग की है। एसडीएम सी डी चारण ने अधिकारियों को मामले की जांच करने के आदेश दिए हैं। ज्ञापन देने वालों में पूनमचंद, नगला, पुजाराम, केसुलाल, होलिया, सूरजमल शामिल हैं। इनका कहना है कि जमीन करीब २२५ बीघा है। कार्रवाई नहीं होने पर ग्रामीणों ने प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है।

संविदा कर्मियों में रोष

धरियावद . संविदा विद्यार्थी मित्र शिक्षक संघ ब्लॉक ने मंगलवार को जिला मुख्यालय पर जिलाध्यक्ष महावीर सहलोत व प्रदेश संगठन मंत्री शब्बीर खान के नेतृत्व में प्रदर्शन करने का निर्णय लिया है। जिला उपाध्यक्ष लाभचंद लबाना ने बताया कि विद्यार्थी मित्रों को नियमित नहीं किए जाने व भुगतान नहीं बढ़ाने को लेकर संविदा कर्मियों में रोष है। वे कलेक्टर को ज्ञापन भी देंगे।

स्कूली बच्चों का नेत्र परीक्षण किया

छोटीसादड़ी . महावीर इंटरनेशनल की ओर से सोमवार को विद्यानिकेतन माध्यमिक विद्यालय में नेत्र परीक्षण शिविर लगाया गया। महावीर इंटरनेशनल के अध्यक्ष कांतिलाल दक ने बताया कि शिविर में 742 विद्यार्थियों व 18 शिक्षकों के नेत्रों का परीक्षण किया गया। 40 विद्यार्थियों को चश्मे व 400 विद्यार्थियों को दवाइयां दी गईं। दो बच्चों की आंखों में तकलीफ होने पर उनका ऑपरेशन के लिए चयन किया गया। शिविर में नीमच आई होस्पीटल बूंदी से आए विशेषज्ञ नवीन कुमार, रवि कुमार जाट, अरविंद कुमार चौधरी, भोपराज सुथार ने परीक्षण किया।

एक ही रात में छह स्थानों पर ताले टूटे, हजारों का सामान पार

बारावरदा - धमोत्तर थाना क्षेत्र के बारावरदा गांव के मुख्य बाजार में रविवार रात को चोर मकान व दुकानों सहित एक साथ छह स्थानों पर वारदात की। पुलिस ने बताया कि सोमवार की सुबह मुख्य बाजार में कई दुकानों के ताले टूटे। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मौका पर्चा बनाया। चोरों ने राजेश पुत्र रोशनलाल सकलेचा की किराणा दुकान, राजेश पुत्र भंवरलाल, राजेश पुत्र धनपाल दक, हेमंत पुत्र भोपराज डूंगरवाल की दुकानों के ताले तोड़े। इन दुकानों से चोर काजू, बादाम, खोपरा, जूते, चप्पल सहित नकदी चुरा ले गए। चोर भरत दमामी के घर का ताला तोड़ घूसे। मुकेश पुत्र बापूलाल गुर्जर की किराणा की दुकान में भी चोरी हुई।