- Hindi News
- झाड़ोल में राज्य स्तरीय वॉलीबॉल ओपन टूर्नामेंट में हुए रोचक मुकाबले
झाड़ोल में राज्य स्तरीय वॉलीबॉल ओपन टूर्नामेंट में हुए रोचक मुकाबले
झाड़ोल ((फ)) - कस्बे के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय प्रांगण में गणतंत्र दिवस के मौके पर युवक कांग्रेस कमेटी की ओर से वॉलीबॉल प्रतियोगिता शुरू हुई।
पहले दिन क्षेत्र की दो दर्जन से अधिक टीमों ने मैच खेले। इसमें स्थानीय टीमों में बदराणा एवं व बी में कड़ा मुकाबला हुआ। टूर्नामेंट का उद्घाटन रविवार को मुख्य अतिथि विधायक हीरालाल दरांगी ने किया। अध्यक्षता युवक कांग्रेस लोकसभा अध्यक्ष उदयपुर अभिमन्युसिह झाला ने की। उन्होंने खिलाडिय़ों को प्रतिज्ञा दिलाते हुए खेल भावना से खेलने का आग्रह किया। कार्यक्रम में ब्लॉक प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी प्रभुलाल मेघवाल, कांग्रेस देहात जिला उपाध्यक्ष रामलाल गाडरी, प्रधान कन्हैयालाल खराड़ी, युवक कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष पंकज जोशी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे। इस राज्य स्तरीय टूर्नामेंट में सोमवार को आधा दर्जन टीमें दिल्ली आर्मी, जयपुर इंडिया पोस्ट, हनुमानगढ़, भीलवाड़ा, नवानिया ((वल्लभनगर)) कविता ((उदयपुर)) झाड़ोल पंहुची।