- Hindi News
- नियमित कराने के लिए नरेगा कर्मियों ने ज्ञापन दिया
नियमित कराने के लिए नरेगा कर्मियों ने ज्ञापन दिया
प्रतापगढ़ - राजस्थान महात्मा गांधी नरेगा कार्मिक संघ ने कर्मियों को नियमित किए जाने की मांग को लेकर मंगलवार को कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। संघ के जिलाध्यक्ष घनश्याम शर्मा ने बताया कि बजट घोषणा २०१२ के अनुसार नव सृजित घोषित पदों पर शैक्षणिक योग्यता एवं कार्य अनुभवन का आधार मान नरेगा कर्मियों का समायोजन एवं नियमितिकरण घोषणा की थी। लेकिन अभी तक न तो किसी का समायोजन हुआ और न ही नियमितिकरण हुआ। महानरेगा के तहत राज्य भर में विभिन्न पदों पर १३ हजार कार्मिक संविदा पर करीब ५ पांच वर्ष से कार्यरत है। ज्ञापन में नरेगा कर्मियों को समायोजित कर नियमितिकरण करने की मांग की गई।