- Hindi News
- अब राजसमंद शहर में 1 फरवरी से डेयरियों पर दो रुपए महंगा बिकेगा दूध
अब राजसमंद शहर में 1 फरवरी से डेयरियों पर दो रुपए महंगा बिकेगा दूध
राजसमंद - शहर की डेयरियों पर 1 फरवरी से दूध दो रुपए महंगा बिकेगा। डेयरी संचालक विभिन्न फैट के दूध की वर्तमान कीमत से दो रुपए ज्यादा लेंगे। यह निर्णय मंगलवार को दूध विक्रेता संघ राजसमंद की बैठक में लिया गया। बैठक संघ अध्यक्ष लीलाधर पालीवाल की अध्यक्षता में हुई। इसमें एक फरवरी से निजी दूध डेयरियों पर दो रुपए प्रति लीटर रेट बढ़ाने का निर्णय लिया गया। संघ से जुड़े व्यापारियों का कहना था कि सहकारी समिति से जुड़ी डेयरियां लगातार दूध के दामों में बढ़ोतरी कर रही है। दूध उत्पादन बढ़ाने व पशुपालन को बढ़ावा देने की सरकार की विभिन्न योजनाओं पर चर्चा की गई। बैठक में देवनारायण पालीवाल, नरेश पालीवाल, सुंदर लाल कुमावत, कन्हैयालाल पालीवाल, लोभचंद अहीर, देवीलाल प्रजापत, देवीलाल कुमावत, शांतिलाल गुर्जर उपस्थित थे। उल्लेखनीय है कि शहर में अलग-अलग फैट का दूध वर्तमान में 25 से 30 रुपए लीटर में बिक रहा है।