- Hindi News
- झाड़ोल में श्री राम मंदिर प्रतिष्ठा महोत्सव 31 से
झाड़ोल में श्री राम मंदिर प्रतिष्ठा महोत्सव 31 से
सराड़ा - झाड़ोल ((स.)) में नवनिर्मित श्री राम मंदिर का प्रतिष्ठा महोत्सव शुक्रवार को शुरू होगा। चार दिवसीय कार्यक्र म में सभी धार्मिक क्रियाएं संत श्री रामकृष्ण दास महाराज, छोटा छत्ता जगन्नाथ पुरी, उडीसा के तत्वाधान में होगी। इस मौके पर उज्जैन की साध्वी मीरा बहन की ओर से हर दिन 11 बजे राम कथा व नानी बाई का मायरो कथा की जाएगी। आयोजन के पहले दिन हेमाद्रि स्नान, शरीर शुद्धि होगी। तीन फरवरी को अग्नि स्थापना के साथ ग्यारह कुंडात्मक यज्ञ शुरू होगा। अंतिम दिन चार फरवरी को राम, लखन जानकी प्राण प्रतिष्ठा, गंगाजल शोभा यात्रा के साथ पूर्णाहुति होगी। इससे पूर्व एक फरवरी को मंडप प्रवेश, दो फरवरी को स्थापित देवताओं का पूजन होगा।