- Hindi News
- रिश्वत लेते पकड़े गए ग्राम सेवक के खिलाफ चार्जशीट पेश
रिश्वत लेते पकड़े गए ग्राम सेवक के खिलाफ चार्जशीट पेश
राजसमंद - पट्टा देने की एवज में एक व्यक्ति से पंद्रह सौ रुपए की रिश्वत लेते पकड़े गए तत्कालीन ग्राम सेवक ((वर्तमान अध्यापक)) के खिलाफ एसीबी ने उदयपुर में चालान पेश कर दिया है।
एसीबी के एएसपी गोपाल स्वरूप मेवाड़ा ने बताया कि राजकीय उच्च प्राथमिक स्कूल चांबुआ में कार्यरत अध्यापक श्रवण कुमार जाट पूर्व में ग्राम सेवक था। उसने ग्राम सेवक रहते कुंभलगढ़ में गवार निवासी रमेशदास वैष्णव को पुश्तैनी मकान का पट्टा जारी किया था। पट्टे की एवज में प्रार्थना पत्र देने के दौरान आरोपी ने पीडि़त से एक हजार रुपए एडवांस ले लिए थे तथा पंद्रह सौ रुपए बाद में देना तय हुआ था। इस बीच आरोपी ग्रेड थर्ड में अध्यापक बन गया। पट्टा देने की एवज में उसने रमेश से पंद्रह सौ रुपए मांगे थे। इसकी शिकायत प्रार्थी ने 26 नवंबर 2012 को थी। इस पर श्रवण कुमार जाट को परिवादी को पट्टा देने की एवज में 1500 रुपए लेते 27 नवंबर को एसीबी के इंस्पेक्टर छगन पुरोहित ने पकड़ लिया था।
वर्तमान में चांबुआ मिडिल स्कूल में बतौर अध्यापक कार्यरत है आरोपी