पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जनता सेना का महासम्मेलन एक फरवरी को

जनता सेना का महासम्मेलन एक फरवरी को

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कानोड़ - वल्लभनगर विधानसभा क्षेत्र में जनता सेना का महासम्मेलन शनिवार को भींडर स्थित ध्यान डूंगरी पर सुबह 10 बजे होगा। इसमें लोकसभा चुनाव को लेकर तैयारी पर चर्चा एवं विचार विमर्श के बाद रणनीति तय की जाएगी। महासम्मेलन में 68 पंचायतों व दो नगरपालिका क्षेत्र के कार्यकर्ता भाग लेंगे। इस दौरान खुलामंच कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं की राय जानी जाएगी। मंगलवार को महासम्मेलन की तैयारियों को लेकर सारंगपुरा ((कानोड़)) पंचायत मुख्यालय पर नीमड़ी गांव में दोपहर एक बजे कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। इसमें महासम्मेलन में अधिकाधिक सहभागिता के लिए कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी गई। यह जानकारी जनता सेना के कार्यकर्ता गोपाल लाल सालवी ने दी।