पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कार के लालच में 50 हजार रुपए गंवा बैठा नाथद्वारा का युवक

कार के लालच में 50 हजार रुपए गंवा बैठा नाथद्वारा का युवक

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नाथद्वारा - शहर में फूल बेचने वाला एक युवक विज्ञापन में प्रश्नों के उत्तर देने की एवज में लाखों रुपए के इनाम व कार के लालच में 50 हजार रुपए गंवा बैठा। रिपोर्ट पर पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार शहर के फौज मोहल्ला निवासी बीस वर्षीय कृष्णकांत पुत्र नरहरी माली ठगी का शिकार हुआ है।
वह चौपाटी के शिव मंदिर पर फूल बेचता हैं। हाल ही में उसने डेकोरेशन का काम शुरू किया है। उसने गत 10 जनवरी को एक विज्ञापन में सवाल के जवाब के बदले लाखों रुपए की कार व इनाम पाने की चाहत में कंपनी के कार्यालय पर फोन से संपर्क किया। रिपोर्ट के अनुसार कंपनी के टाटानगर, जमशेदपुर झारखण्ड के कार्यालय से राजू कुमार ने उसे पिछले दिनों फोन किया। कार के बदले माली ने कंपनी के प्रतिनिधि के कहने पर 6 हजार 500 रुपए कंपनी के आन लाइन बैंक अकाउंट में जमा करवा दिए। इस प्रकार टुकड़ों में उसने कंपनी के खाते में 47 हजार 800 रुपए ठग लिए गए।
इसके बाद भी इनाम की राशि देने जाने के लिए बहाने किए जाने लगे।
15 जनवरी को सुबह कंपनी वालों ने माली को फोन कर इसमें कानूनी अड़चन बताई।अड़चन दूर करने के लिए 15 हजार रुपए की और मांग की गई। बाद में 10 हजार में सौदा तय हुआ। माली ने 10 हजार देने की बात कही। लेकिन शक होने पर वह झारखण्ड के टाटा नगर स्थित कंपनी के कार्यालय पर 19 जनवरी को सुबह पहुंच गया। वहां गेट पर तैनात कर्मचारी ने गेट पास लाने तथा इस नाम के अधिकारियों के नहीं होने की बात कही। माली की रिपोर्ट पर स्थानीय पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।