पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सात शिक्षकों का जयपुर में होगा सम्मान

सात शिक्षकों का जयपुर में होगा सम्मान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राजसमंद - अखिल विश्व गायत्री परिवार शान्तिकुंज हरिद्वार और शिक्षा विभाग राजसमंद के साझे में होने वाले पंडित श्रीराम शर्मा ‘आचार्य’ उत्कृष्ट सेवा शिक्षक सम्मान में इस साल जिले के सात अध्यापकों का सम्मान किया जाएगा। भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा की जिला समिति के सचिव गिरिजाशंकर पालीवाल ने बताया कि लक्ष्मण गिरि गोस्वामी प्रधानाचार्य राजकीय बालकृष्ण उमावि कांकरोली, पूनम सिंह चौहान प्राध्यापक हिन्दी राउमावि लसानी, राजेन्द्र पारीक वरिष्ठ अध्यापक राउमावि.आगरिया, मनोजकुमार पालीवाल प्रधानाध्यापक राउप्रावि सिरोही की भागल ((खमनोर)), प्रेमलाल जाट राउप्रावि काहरखेड़ा ((रेलमगरा)), सत्यपालसिंह शाशि राउप्रावि मावा का गुड़ा ((कुंभलगढ़)) व रतनलाल सोनी को शिक्षा मंत्री कालीचरण सर्राफ के हाथों जयपुर में 3 फरवरी को सम्मान किया जाएगा। संस्कृति ज्ञान परीक्षा में नवपूजा पब्लिक स्कूल बनेडिय़ा के मदनलाल जाट व पूजा पूर्बिया राउप्रावि राज्यावास को भी शिक्षा मंत्री द्वारा सम्मानित किया जाएगा।