पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गोला फेंक में मदनसिंह अव्वल

गोला फेंक में मदनसिंह अव्वल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नाथद्वारा - सेठ मथुरादास बिनानी राजकीय महाविद्यालय में खेल सप्ताह के अन्तर्गत मंगलवार को विभिन्न प्रतियोगिता हुई। मंगलवार को गोला फेंक, हेमर थ्रो, ऊंची कूद, लम्बी कूद 400 मीटर दौड़ प्रतियोगिता हुई। खेल प्रभारी डॉ. रेखा पंचोली ने बताया कि गोला फेंक के छात्र वर्ग में मदनसिंह तंवर ने प्रथम व शिवम चौधरी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। छात्रा वर्ग में चम्पा कुमारी प्रथम व पदमा सालवी ने द्वितीय स्थान पर रहे। हेमर थ्रो में मदन सिंह तंवर प्रथम व उमेश जोशी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। लम्बी कूद के छात्र वर्ग में भूपेन्द्र सिंह व सूर्य प्रताप सिंह क्रमश: प्रथम व द्वितीय स्थान पर रहे। छात्रा वर्ग में मीना कुंवर झाला प्रथम व कुशल राठौड़ द्वितीय स्थान पर रही। ऊंची कूद के छात्र वर्ग में सूर्य प्रतापसिंह चारण व पुष्पेंद्र सिंह लोधा द्वितीय स्थान पर रहे। 400 मीटर दौड़ में सुरेन्द्र सिंह प्रथम व सूर्य प्रताप चारण ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।