पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बस की टक्कर से तीन घायल

बस की टक्कर से तीन घायल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राजसमंद - टीवीएस चौराहे पर सोमवार रात सड़क हादसे में तीन जने घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस के अनुसार सेवाली निवासी मीना देवी पत्नी दिनेशचंद्र महात्मा ने मामला दर्ज कराया है। रिपोर्ट के अनुसार वह बेटी निकिता के साथ दुपहिया पर शादी में जा रही थी। टीवीएस चौराहे पर कांकरोली निवासी नितिन से बात करते वक्त सामने से आती जेके के श्रमिकों की बस ने टक्कर मार दी। इससे तीनों घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को आरके अस्पताल में भर्ती कराया गया।